ऑटो पलटने से गिरी महिला को डंपर ने रौंदा, मौत
उन्नाव, जून 12 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बैगांव मोड़ के पास गुरुवार रात मवेशी को बचाने के फेर में ऑटो पलट गई। उसमें सवार छह महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं, तभी सामने से आए डंपर ने एक महिला को रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। पांच महिलाएं घायल हैं।दही थाना स्थित फैक्ट्री से सवारियां लेकर जा रहा आटो पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव मोड़ के पास गुरुवार रात सामने से आ रहे मवेशी को बचाने के फेर में बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो में सवार 38 वर्षीय शकीला पत्नी पप्पू निवासी मोहल्ला शीतलगंज, पुरवा सड़क पर गिर गई। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने उसे रौंद दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत जिससे शकीला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आटो में बैठी शकीला की बेटी शबनूर सहित मोहल्ले की ही नाजू, वहीदन, शमाजान व शवरूर घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.