ऑटो पलटने से किशोर की मौत, चार बच्चे घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। गांव से साथियों संग घूमने गए बच्चों का ऑटो पलट गया। इससे एक किशोर की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। किशोर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव से आधा दर्जन किशोर मंगलवार शाम नवाबगंज गंगा घाट पर ऑटो से घूमने गए। घूमकर लौटते समय जैसे ही शाम को गंगा घाट से एक किमी आगे पहुंचे थे कि अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सभी बच्चे उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो ऑटो सीधा कर उसके नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक फरीद खान के 12 वर्षीय बेटे फुजैल खान की सांस थम चुकी थीं। जबकि चालक कदीर खान, नफीस का छह वर्षीय बेटा सैफ, अतीक अहमद का 10 वर्षीय बेटा फैजान, नसीम का 15 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.