ऑटो पलटने से एक ही परिवार के आठ लोग घायल
जहानाबाद, मई 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता मखदुमपुर पाई बिगहा रोड में समसारा के निकट ऑटो पलटने से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल मननपुर गांव के रहने वाले थे। घायलों में राजमणि देवी, ममता देवी, मालती देवी ,नंदनी कुमारी, सोनी कुमारी, अस्मिता कुमारी, ज्ञानती देवी ,सुनील शर्मा शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी में भाग लेने के लिए टिकारी जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन से बचने के क्रम में टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। -मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.