रांची, जनवरी 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के उकडीमाडी टोंगरी के समीप गुरुवार दोपहर को सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। इस दुघर्टना में दस लोग घायल हो गए। घायलों में फूलो देवी, फ़िल्मीना हेमरोम, दुलारी आइन्द, इमलिया हेमरोम, जास्मती देवी, बंधु भोक्ता, चरकी देवी, बिंदी देवी, चालक रमन पूर्ति, मोती सिंह शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल फूलो देवी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि उकडीमाडी पंचायत सचिवालय में कंबल का वितरण किया जा रहा था। ईंचा गांव की महिलाएं कंबल लेकर ऑटो से गांव वापस लौट रही थीं। इसी क्रम में चांद टोंगरी के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.