ऑटो पर Happy Birthday America पोस्टर और चाय के पैकेट; दिल्ली में अमेरिकी दूतावास क्या संदेश देना चाहता है?
नई दिल्ली, मई 20 -- अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इन दिनों 'हैप्पी बर्थडे अमेरिका' लिखे पोस्टरों वाले ऑटो-रिक्शे आसानी से नजर आ रहे होंगे। इन रिक्शों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी तस्वीरें, अमेरिकी झंडा और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की छवियां भी सजी हुई हैं, जो राजधानी के यातायात में एक अनोखा और चौंकाने वाला नजारा पेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली में करीब 100 ऑटो-रिक्शों पर ट्रंप के पोस्टर लगाए गए हैं। पहले ये रिक्शे आमतौर पर फर्टिलिटी क्लिनिक, अंग्रेजी कोर्स और हर्बल दवाओं के विज्ञापनों से भरे रहते हैं, लेकिन अब इन पर अमेरिकी ब्रांडिंग छाई हुई है। पोस्टर पर ट्रंप की तस्वीर के नीचे साफ-साफ लिखा है- हैप्पी बर्थडे अमेरिका दरअसल, अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर भारत में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.