मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- गायघाट, एक संवाददाता। बरूआरी से पुलिस ने शनिवार की रात ऑटो पर लोड 354 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मौके से दो तस्करों को दबोचा है। बेनीबाद थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि सूचना मिली थी कि ऑटो से विदेशी शराब की खेप शिवदाहां भेजी जा रही है। एएलटीएफ पदाधिकारी कौशर आजम के नेतृत्व में पुलिस ने बरूआरी चौक के समीप वाहन जांच के दौरान ऑटो पर लोड विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार बरूआरी निवासी सूरज कुमार व करजा थाना क्षेत्र के कटहा निवासी संजीत कुमार ने पूछताछ में बताया कि उन्हें दरभंगा में ऑटो दिया गया था, जिसे शिवदाहां पहुंचाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...