ऑटो पर गिरी बड़ी डाली, बाल बाल बचा चालक
रांची, मई 22 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुंटार बाजार में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बाजार में सब्जी बेचने पहुंचे एक ऑटो चालक की गाड़ी पर अचानक जितिया पेड़ की बड़ी डाल गिर गई। घटना में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मांडर थाना क्षेत्र के कैंबो निवासी एनामुल अंसारी अपनी ऑटो में खीरा लेकर बिक्री के लिए हुंटार बाजार पहुंचे थे। बाजार में ऑटो खड़ी कर वे एक व्यापारी से अपनी फसल का भाव करने गए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ की भारी डाल टूटकर उनकी ऑटो पर गिर गई। घटना के समय ऑटो के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। डाल गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.