महोबा, जनवरी 7 -- कबरई, संवाददाता। राजमार्ग में आटो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जिला अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया। थाना क्षेत्र के डहर्रा गांव निवासी 50 वर्षीय शिवराम कुशवाहा अपने मित्र 40 वर्षीय राममिलन कुशवाहा के साथ बाइक से बुधवार को बाजार गया था। जहां से लौटकर घर जाते समय बांदा तिराहा के पास तेज गति से आ रहे आटो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया मगर जिला अस्पताल में शिवराम को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.