जमुई, मई 10 -- जमुई, निज संवाददाता मलयपुर थाना के कटौना बायपास रोड में रविवार की शाम एक ऑटो ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों बाइक सवार घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां दोनों घायल का इलाज किया गया। घायल बाइक सवार की पहचान शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ला निवासी रामदेव सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह एवं दूसरा घायल बरहट थाना के नूमर गांव निवासी नित्यानंद सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह अपने बाइक पर सवार होकर तारापुर से लौट रहे थे। जैसे ही कटौना बायपास के समीप मौजूद मधुबन लाईन होटल के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक ऑटो अनियंत्रित होकर उसकी बाइक टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो...