बांका, जनवरी 2 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। धोरैया-नवादा मुख्य मार्ग पर धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात्रि ऑटो दुर्घटना में रजौन थाना क्षेत्र के बड़ी घुटिया गांव के निवासी मुकुंद यादव की मौत से पत्नी सहित बच्चों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। घटना के तीसरे दिन भी मातम का माहौल है। पत्नी इंदु देवी को क्या पता था कि उसका पति अब लौट कर घर नहीं आएगा। मुकुंद अपने अन्य ग्रामीण मजदूर साथियों के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिले में कबाड़ी का काम कर वापस घर ऑटो पर सवार होकर लौट रहा था। इसी दौरान विशनपुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.