नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Auto Driver income Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में मुंबई के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी कमाई के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया। लेकिन इस कहानी का दूसरा पहलू बेहद भावुक और चिंताजनक है, जो बढ़ती महंगाई की कड़वी सच्चाई को बयां करता है।75,000 रुपये की हर महीने कमाई का दावा वायरल वीडियो में ऑटो ड्राइवर एक सवारी से बातचीत के दौरान बताता है कि वह रोजाना तमाम खर्च निकालने के बाद औसतन 2,500 रुपये बचा लेता है। इस हिसाब से उसकी मासिक आय 75,000 रुपये बैठती है। ड्राइवर का कहना है कि मुंबई जैसे महंगे शहर में कमाई के कई मौके मौजूद हैं और मेहनत करने वालों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उसकी यह बात ...