ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी यूनिवर्सिटी टॉपर, एक साथ जीते 5 गोल्ड मेडल, अब रिसर्च और सरकारी नौकरी का है सपना!
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- कड़ी मेहनत, अटूट लगन और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो आर्थिक तंगी भी सफलता के रास्ते में दीवार नहीं बन सकती। तेलंगाना से सामने आई एक ऑटो ड्राइवर की बेटी की यह सफलता की कहानी आज देश भर के लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है। सपनों को सच करने की यह मिसाल उस्मानिया यूनिवर्सिटी के 85वें दीक्षांत समारोह में देखने को मिली, जहां एक साधारण परिवार से आने वाली होनहार छात्रा बेगमपेटा निखिता ने एम.एससी. केमिस्ट्री में एक नहीं, बल्कि एक साथ 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया।एक साथ जीते 5 गोल्ड मेडल उस्मानिया यूनिवर्सिटी के 85वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी में होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर जब बेगमपेटा निखिता को एमएससी केमिस्ट्री (MSc) और एमएससी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (MSc) में टॉप कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.