हापुड़, दिसम्बर 26 -- थाना क्षेत्र के गांव खिचरा स्थित मदरसे के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पिपलैडा निवासी मांगेराम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी राजबाला बीती 22 नवंबर को यूपीएसआईडीसी फैक्ट्री एरिया से एक ऑटो में सवार होकर आ रही थी। जब आटो गांव खिचरा स्थित मदरसे के पास पहुंचा तो अचानक से ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो सवार राजबाला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे दिल्ली के लिए रैफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.