इटावा औरैया, जून 16 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बिजौली निवासी ग्याप्रसाद ने बताया कि वह इटावा से ऑटो में बैठकर बकेवर आ रहे थे। सुबह 11 बजे जैसे ही ऑटो बिजौली चिल्ड्रन पार्क के सामने पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक देवांशु, उसके पिता रत्नेश पुत्र गिरीश चंद्र और सवारी ग्याप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। देवांशु के सिर, मुंह और पैर में चोट आई है। उसके पिता रत्नेश के सिर, मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि ग्याप्रसाद के पैर में फ्रैक्चर हो गया।हादसे यह भी पढ़ें- कचौरा बाईपास पर हादसा, दंपति व बेटी घायल की सूचना पर पहुंची बकेवर थाने की मोबाइल पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से 50 शैय...