फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाईपास पर ट्रक और सवारियों से भरे ऑटो में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार शाम चार बजे एक ऑटो सवारी भरकर बंबा बाईपास से आसफाबाद की ओर जा रहा है। वह बाईपास पर हिना धर्मकांटे के समीप पहुंचा उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से ऑटो की भिड़ंत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सक ने एक सवारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...