समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- दलसिंहसराय.। दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्टैंड के नाम पर किये जा रहे अवैध वसूली से आजिज ऑटो- टोटो चालकों ने मंगलवार को कोनैला जेल के पास वाहन लगा सड़क जाम कर दिया। चालकों के सड़क जाम से दलसिंहसराय-समस्तीपुर पथ पर आवागमन बाधित रहने की प्राप्त टेलीफिनिक सूचना पर एसडीओ किशन कुमार के निर्देश पर पहुंचे पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया। इस क्रम में जाम में शामिल चालकों ने नप इओ अभिसार कुमार एवं बीडीओ राजीव कुमार को बताया कि कालीचौक आरओबी एवं महिसारी बाबू पोखर चौक पर अवैध रूप से बैरियर लगाकर कुछ युवक ऑटो-टोटो चालकों से जबरन वसूली करते हैं। सवारी नहीं रहने पर भी बैरियर के नाम पर रसीद थमा कर रुपये देने को सभी को बाध्य किया जाता है। रुपये देने से इंकार करने पर बैरियर व...