कटिहार, जून 5 -- कटिहार, वरीय संवाददाता शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने ऑटो एवं टोटो परिचालन को व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित करना बैठक में तय किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के अरगरा चौक, चौधरी मोहल्ला और मिर्चाईबाड़ी (सहायक थाना के निकट) को फिलहाल ऑटो एवं टोटो की अस्थायी पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति इन स्थानों से वाहनों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति आवश्यक मानी गई है।

गैर-पंजीकृत वाहनों पर नियंत्रण नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

विशेष रंग-कोडिंग की योजना पंजीकृत वाहनों की पहचान...