अलीगढ़, मार्च 29 -- जवां, संवाददाता। थाना जवां पुलिस ने दो दिन में लूट का खुलासा करके चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना जवां क्षेत्र के निवासी नीरज चौहान पुत्र चेतराम निवासी रामपुर ने बताया 26 मार्च की रात को करीब 11 बजे वो अपना ऑटो लेकर अलीगढ़ से जवां की तरफ आ रहा था। तभी दो लड़कों ने सवारी बनकर ऑटो के लिए हाथ दिया। ऑटो चालक नीरज ने ऑटो रोककर उन्हें बैठा लिया। रास्ते में जंगल सा आया तो उन्होंने ऑटो रुकवाया और चालक से मारपीट कर पर्स, मोबाइल और ऑटो की आरसी छीनकर भाग गए। घटना की रिपोर्ट थाना जवां में दर्ज कराई। इस मामले में थाना प्रभारी धीरज यादव मय पुलिस टीम के कासिमपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस ने दो लड़कों को आते देखा, पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस को शक हुआ और उन दोनों का पीछा करके पकड़ लिया। पूछताछ में भागने का क...