कानपुर, जून 18 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में ऑटो चालक से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने करीब 30 सीसी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने सवारी बनकर पहले ऑटो को रुकवाया, फिर गल्ले में रखा मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का मोबाइल बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते बुधवार को बगाही भट्टा निवासी गोलू वर्मा सीटीआई से ऑटो लेकर आ रहा था। तभी नंदलाल चौराहे पर पहले से खड़े दो लोगों ने ऑटो रुकवाया और रेलबाजार चलने की बात कही। इस दौरान एक ने चालक को किराए को लेकर बातों में उलझाया जबकि दूसरे के गल्ले में हाथ डालने पर चालक ने उसे पकड़ लिया। फिर आरोपित धक्का मार नकदी न मिलने पर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों...