ऑटो चालक से मारपीट में एक गिरफ्तार, तीन फरार
रामपुर, मई 2 -- स्वार। नगर के टेंपो स्टैंड पर शुक्रवार को सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। नगर के टेंपो स्टैंड पर सवारियां बैठाने को लेकर ऑटो चालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने चालक को पास ही एक होटल के समीप बेरहमी से पीट दिया था। घटना के बाद पीड़ित चालक ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला अगलगा निवासी अर्शी पुत्र फरजन्द को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- कार खड़ी करने को लेकर युवक को पीटा कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.