गोरखपुर, जून 18 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी देवेश शाही ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सड़क दुर्घटना के बाद उनके पिता के साथ मारपीट की गई और ऑटो में तोड़फोड़ की गई। तहरीर के अनुसार, 17 जून को माल्हनपार क्षेत्र में उनके पिता अपने ऑटो से जा रहे थे, तभी एक रेनॉल्ट क्विड कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार चालक ने अपने साथ मौजूद तीन महिलाओं के साथ मिलकर उनके पिता को घेर लिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपितों ने मारपीट करने के साथ ही टेंपो पर ईंटों से हमला कर उसके शीशे और फाटक क्षतिग्रस्त कर दिए तथा आग लगाने का भी प्रयास किया। घटना में घायल ऑटो चालक का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...