कानपुर, अप्रैल 10 -- चकेरी। रामादेवी चौराहे पर अवैध टेंपो स्टैंड में ऑटो चालक से वसूली करने पर एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चकेरी निवासी ऑटो चालक रोहित शुक्ला के अनुसार, वे रामादेवी चौराहे से मंधना वाले रूट पर ऑटो चलाते हैं। आरोप है कि वे जब रामादेवी चौराहे पर सवारी भरते हैं तो अवैध स्टैंड संचालक का गुर्गा टिंकू शुक्ला वसूली करता है। विरोध करने पर आरोपित मारपीट कर धमकाता है। इस पर रोहित ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.