सिमडेगा, फरवरी 17 -- केरसई, प्रतिनिधि। ऑटो चालक संघ ने मंगलवार को श्रमदान से बुद्धाधार पुल पर बने गड्ढों की मरम्मती की। बता दें कि बुद्धाधार पुल में कई स्थानों में गहरे गड्ढे बन गए थे। इस कारण यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों राहगीरों, छात्र-छात्राएँओं तथा छोटे-बड़े वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही सड़क दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती। जबकि प्रशासन मूकदर्शक बन तमाशा देख रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भी प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने पर केरसई ऑटो संघ के सभी ऑटो चालकों ने एकजुट होकर श्रमदान करने का निर्णय लिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह से ही गिट्टी और सीमेंट की व्यवस्था की गई तथा चंदा एकत्र कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि श्रमदान कार्य में सीओ का भी योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.