गुमला, जून 17 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के संत इग्नासियुस स्कूल के समीप एक ऑटो चालक द्वारा 10वीं कक्षा के छात्र का मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ गुमला थाना पहुंचा और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित छात्र प्रफुल्ल टोप्पो रायडीह प्रखंड के मांझाटोली गांव का निवासी है और जय किसान उच्च विद्यालय में कक्षा 10वीं का छात्र है। उसने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने रिश्तेदार के घर डुमरटोली जाने के लिए गुमला आया था।इसी दौरान सिसई रोड स्थित बड़ाइक पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो चालक ने उसे जबरन अपने वाहन में बैठा लिया। यह भी पढ़ें- ऑटो सवार युवती का मोबाइल चोरी, लौटाने के लिए मांगे पांच हजार छात्र के अनुसार चालक उसे संत इग्नासियुस स्कूल के पास सीमेंट दुकान के समीप ले गया और वह...