कानपुर, फरवरी 26 -- कल्याणपुर। ऑटो की सीट के पीछे लगभग 15 लाख के गहनों से भरा बैग रखकर दंपति भूल गए। याद आने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। ऑटो नंबर के जरिए जब पुलिस ने चालक से संपर्क किया तो चालक ने सीट के पीछे मिले बैग को लाकर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद में पुलिस ने दंपति के सुपुर्द कर दिया। नई दिल्ली के सरिता विहार निवासी हरीश कुमार मिश्रा मंगलवार को परिवार समेत कानपुर सेंट्रल पहुंचने के बाद अपनी पुत्री के इलाज हेतु सिविल लाइंस गए। वहां से अपने पैतृक गांव रसूलाबाद जाने के लिए वह ऑटो से कल्याणपुर क्रॉसिंग पहुंचे। यहां गाड़ी से उतरने के दौरान उनका गहनों से भरा एक बैग ऑटो में ही छूट गया। इसकी सूचना हरीश ने पुलिस को दी। मामले की जांच में जुटे चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिले ऑटो नंबर के आधार पर चालक ...