लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ। मड़ियांव में ऑटो चालक ने नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी खाना खाने के लिए कमरे में बुलाने गई तो पति को फंदे से लटका देखा और चीख पड़ी। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फजुल्लागंज निवासी राकेश कुमार (32) ऑटो चालक था। मृतक के बहनोई सत्येंद्र ने बताया कि राकेश शराब का लती था। गुरुवार रात शराब पीकर घर आए और कमरे में चले गए। रात में जब पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा कि राकेश फंदे से लटक रहे थे। परिजनों ने फौरन राकेश को फंदे से नीचे उतारा और ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...