बदायूं, दिसम्बर 2 -- बिनावर। बेकाबू ऑटो चालक ने रेलवे फाटक बैरियर में टक्कर मार दी। जिससे बैरियर टूट गया। बैरियर टूटने से बरेली-मथुरा हाईवे पर दो घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने ऑटो को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना बिनावर क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे स्थित मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ऑटो चालक ने रेलवे बैरियर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रेलवे बैरियर टूट गया। बैरियर टूटने से हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना की सूचना पर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए और ऑटो चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.