लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके की महिला ने पड़ोसी ऑटो चालक के खिलाफ घर में जबरन ऑटो घुसाना, विरोध पर गालियां देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर के कनौसी निवासी शैल कुमारी के मुताबिक वह गुरुवार को अपनी सास और बच्चों के साथ घर पर थीं। आरोप है कि उसी समय पड़ोसी विनोद ने उनके घर में जबरन ऑटो घुसाने का प्रयास किया। विरोध पर गालियां देते हुए लकड़ी के फंटे से घर में घुसकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि ऑटो चालक उसे और परिजनों को लंबे समय से परेशान कर रहा है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की नामजद शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...