लखनऊ, मार्च 2 -- रायबरेली रोड पर एल्डिको स्थित आश्रय कॉलोनी में सोमवार सुबह एक ऑटो चालक ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एल्डिको चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि एल्डिको निवासी अभिषेक कुमार (25) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी मां व बहन के साथ रहता था। सोमवार सुबह उसकी मां काम पर और बहन बाहर गई हुई थी। इसी दौरान अभिषेक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां घर लौटीं तो बेटे को फंदे से लटकता देखा तो अवाक रह गई। पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर परिजन तत्काल पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.