बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो चालक ने अपने ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। वह धू-धू कर जलने लगा। उसके कपड़ों से उठती आग की लपटें देखकर लोग डर गए। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाया और उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र स्थित सिदौली बैदौली गांव निवासी स्व. रामआशीष गौड़ का पुत्र सचिन गौड़ (22) बस्ती जिले के मुंडेरा थाना क्षेत्र स्थित जगदीशुपर मिल गेट के सामने अपने ननिहाल में मामा कैलाश के घर रहता है। वह ऑटो चलाता है। उसकी मां गुड़िया बस्ती में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स है। वह बस्ती में ही किराए के मकान में रहती है। मंगलवार को सचिन जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास मौजूद था। अचानक उसने अपने ऊपर डीजल उ...