कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता में मंगलवार देर रात ई-ऑटो से आए बाइक सवार तीन युवकों ने रोकर कर लूट का प्रयास किया, असफल रहने पर चालक को पीटकर उसकी ऑटो के शीशे में ईंट से वार कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मूलरूप से फतेहपुर के जहानाबाद के घनश्यामपुर निवासी हरीशचंद्र ई-ऑटो चलाता है। हरीशचंद्र के मुताबिक, मंगलवार रात करीब एक बजे वह बारादेवी से दंपति सवारी लेकर हंसपुरम के त्रिमूर्ती अपार्टमेंट के पास छोड़ने गया था। लौटने के दौरान नाला पुलिया से पहले बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। तीनों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी जेब की तलाशी लेने लगे। उसने शोर मचाया तो वहां से निकल रहे कुछ राहगीरों ने गाड़ियां रोकी तो एक बदमाश ने ईंट उठाकर शीशे पर मार दिया, जिससे शीशा टूट गया। मारपीट में उसके दाहिने हाथ की उंगलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.