ऑटो चालक को पीटकर मोबाइल लूटा
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रिकवरी एजेंटों ने विजय नगर, नीलमथा निवासी ऑटो चालक मो. आलम को पीटकर हाथ तोड़ दिया। उसे धमकाते हुए मोबाइल भी लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।मो. आलम के मुताबिक उन्होंने एक मोबाइल फाइनेंस कराया था। वह उसकी किस्त भी तय समय पर जमा करते आ रहे हैं। इस माह आर्थिक स्थिति सही न होने पर किस्त जमा नहीं कर सके थे। आरोप है कि रविवार दोपहर फाइनेंसर अल्ताफ हुसैन ने धोखे से मेदांता अस्पताल बुलाया। वह उनके साथ पहले से सात आठ लोग सफेद रंग की सफारी से मौजूद थे। पहुंचते ही उन लोगों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया है। इससे उनका हाथ टूट गया। आरोप है कि रिकवरी एजेंट फाइनेंस वाला मोबाइल समझकर उनका दूसरा मोबाइल फोन भी लूट ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.