ऑटो चालक को डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अप्रैल 27 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में मामूली विवाद में ऑटो चालक को युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। बारासिरोही निवासी रंजीत कुमार शनिवार रात करीब 10 बजे कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से बुकिंग लेने जा रहा था। आरोप है कि सब्जी मंडी के पास प्रिंस, अरुण और सागर ने उसे महिला को होटल छोड़ने को कहा। मना करने पर गाली-गलौज के बाद तीनों ने रंजीत को डंडों से पीट दिया। एक युवक ने सिर पर ईंट मार दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बाउंड्री गिराई, विरोध करने पर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.