कोडरमा, मार्च 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी के साथ गत 3 मार्च को हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकास संघ के बैनर तले सोमवार को डोमचांच में शांतिपूर्ण न्याय मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया। न्याय मार्च नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 स्थित सांस्कृतिक भवन से शुरू होकर शहीद चौक पहुंचा, जहां शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मार्च पूरे डोमचांच क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः सभा स्थल पर समाप्त हुआ। रैली में शामिल लोग तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर "दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो", "कानून का राज कायम हो", "दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो" और "अपराधियों को कानून के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.