ऑटो चालक के साथ मरपीट कर घायल का आरोप
मधुबनी, जुलाई 12 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के बिजलपुरा गांव के विनोद कुमार एवं महादेव यादव ने बासोपट्टी थाना के मनमोहन गांव के ऑटो चालक प्रमोद कुमार साह के साथ मरपीट कर घायल कर दिया। घायल का इलाज रहिका पीएचसी में किया जा रहा है। इस संबन्ध में ऑटो चालक ने बिजलपुरा गांव के विनोद कुमार एवं महादेव यादव पर मारपीट कर घायल करने का अरोप लगाते हुए थाना को आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि वे अपने परिवार के साथ ऑटो से रहिका कपलेश्वर बाबा का दर्शन कर घर लौट रहे थे। बिजलपुरा गांव के निकट दोनो आरोपियों ने उसे घेर कर मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बातया कि मारपीट की आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.