फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी एक ऑटो चालक की मौत के बाद शनिवार देर रात शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने मोहल्ले के दो युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने, रुपये लूटने और हत्या करने का आरोप लगाया। शव घर पहुंचने के बाद परिजन काफी देर तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए और सड़क पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंचे कादरीगेट थाना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद करीब 15 घंटे बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मोहल्ला नरकसा निवासी 32 वर्षीय रोहित कुशवाहा ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी रागनी, दो बेटियां बुलबुल और कोयल हैं। परिजनों के अनुसार रोहित के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिजनों ने बताया कि 6...