नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई ऑटो चालक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। करीब छह महीने पहले अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मारी थी। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से इटावा निवासीस नेहा ने बताया कि वह अपने पति बालिस्टर के साथ चोटपुर कॉलोनी में रहती थी। लखनावली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने 15 सितंबर की रात बालिस्टर के ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल ऑटो चालक को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद इटावा के एक अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर इटावा से सैफई ले जाते समय रास्ते में 18 सितंबर को ऑटो चालक बालिस्टर की मौत हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद वह आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची थी, ...