देहरादून, दिसम्बर 10 -- हरिद्वार। चार दिन पहले बहादराबाद में हुए हादसे में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौत हो गई है। एसओ अंकुर शर्मा ने मुताबिक चमरावाला शाहपुर, मुजफ्फरनगर निवासी जयपाल सिंह ने शिकायत कर बताया कि उनका पुत्र केशव सिंह निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर निवासी बीते 6 दिसंबर की रात को डीपीएस दौलतपुर से लौट रहा था। जैसे ही वह शनि मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार वंदना पत्नी विकास, विवान, चींकू और सोनिया पत्नी विशाल, निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर, सभी को गंभीर चोटें आईं। जिनका उपचार अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.