सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- सुलतानपुर। चुनहा करौंदिया निवासी ऑटो ड्राइवर सरवर हुसैन की पिटाई मामले में बहादुरपुर गभड़िया निवासी अख्तर पर केस दर्ज किया गया है। बुधवार घटना हुई थी। आरोप है कि अख्तर ने सरवर को ऑटो स्टैण्ड पर रोक लिया और नगर पालिका से निर्धारित शुल्क से ज्यादा रूपये की मांग की। विरोध पर मारपीट की और उसके रूपये छीन लिए तथा कपड़े फाड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...