लखनऊ, दिसम्बर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। थ्री व्हीलर पैसेंजर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति के पास जब ई चालान पहुंचा तो उसे देख कर वह हैरान हो गया। क्योंकि, चालान का कारण बिना हेलमेट पहने वाहन चलाना बताया गया है। अब इस बेतुके चालान को लेकर थ्री व्हीलर चालक ट्रैफिक पुलिस के चक्कर काट रहा है। अवध चौराहा के पास स्नेह नगर, वीआईपी रोड, मुस्लिम नगर, आलमबाग में थ्री व्हीलर पैसेंजर वाहन का ई चालान काटा गया। वाहन स्वामी के मोबाइल पर इसका मैसेज आया। जब उन्होंने चालान का विवरण देखा तो वह चौंक गए। चालान में वाहन संख्या, वाहन स्वामी के नाम के साथ वाहन श्रेणी में थ्री व्हीलर पैसेंजर (थ्रीवीटी) तो दर्ज है। चालान की राशि एक हजार रुपये भी दर्शाई गई है। लेकिन,उल्लंघन के विवरण में दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के चलाने का आरोप लगा है। उन्हें ऑनलाइन या स्थानीय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.