मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेलवर गांव के समीप शनिवार को आम के बगीचा में पेड़ से लटका युवक का शव मिला। मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिशपुर निवासी रघुनाथ राय का 36 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार था। वह ऑटो चलाता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बगीचा के बगल में गेहूं की फसल काट रहे मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से उतारकर गोरौल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए।मुन्ना का चचेरा भाई नरेश कुमार ने गोरौल थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोरौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी जितेश कुमार और ...