ऑटो चालक अपहरण का मुख्य आरोपी प्रिंस बरेली से गिरफ्तार
गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ग्वाल पहाड़ी इलाके से ऑटो चालक मनोज और उसके दो बेटों के सनसनीखेज अपहरण मामले में पुलिस मुख्य आरोपी प्रिंस को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर गुरुग्राम लाया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने बताया कि इस पूरे अपहरण कांड की साजिश मनमोहन (मृतक) ने रची थी। मनमोहन ने मनोज के अपहरण के लिए तीन लोगों को काम पर रखा था। पूछताछ में सामने आया कि मनमोहन ने बदमाशों को यह कहकर गुमराह किया था कि यह उनका पारिवारिक मामला है और वे सिर्फ एक व्यक्ति को सबक सिखाना चाहते हैं। हालांकि, इस वारदात को अंजाम देने के लिए कितने रुपये का सौदा हुआ था, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।हादसे के कारण नहीं मिला रिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.