हरदोई, दिसम्बर 26 -- मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां में दर्जनों ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बड़े भाई एवं भाजपा नेता राजेश पाठक से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। ऑटो चालकों ने मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को करीब दो दर्जन ऑटो चालक तौकीर हुसैन, दानिश खामोह, शाहनूर, जुनेद, गिरीश कुमार और राम नरेश सहित अन्य ने क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि वे ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन मल्लावां चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस अक्सर उनके वाहनों का चालान कर सीज कर देती है। ऑटो चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनसे हर महीने रुपये देने की मांग करते हैं। रुपये न देने पर वाहन का चालान और सीज करने की धमकी दी जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.