गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। क्राउन प्लाजा स्थित हीरो ट्रैफिक पार्क में चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत विशेष जागरुकता पाठशाला आयोजित की गई। इस दौरान 28 ऑटो व टैक्सी चालकों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों और लेन ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया गया। एसीपी सत्यपाल यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में चालकों को नशे में वाहन न चलाने और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। चालकों को सड़क हादसे में घायलों की मदद हेतु सरकार की डेढ़ लाख की कैशलेस स्कीम और आपातकालीन सीपीआर प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.