फिरोजाबाद, मार्च 12 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में तेज गति से जा रहा आटो खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पताल लेकर आए। वहीं दूसरी घटना में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। आसफाबाद के इमरती नगर निवासी इंद्रजीत 35 वर्ष पुत्र अमर सिंह ऑटो चलाता है। वह देर रात आटो लेकर जा रहा था। तेज गति से जा रहा आटो खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलत ही उसके परिवारजन भी वहा पर पहुंच गए।वह लोग उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर किया। वहीं रहना के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार बंटी 27 वर्ष पुत्र रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.