लखीमपुरखीरी, मई 8 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर सलेमपुर कोन मोहल्ले में एक कार्यक्रम के दौरान ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो युवक की डंडों से पिटाई कर दी गई। जिसमें उसको चोट आई है। मोहल्ला गोविंद नगर सलेमपुर कोन निवासी रजत रस्तोगी ने बताया कि गुरुवार रात उसके पड़ोसी नीरज रस्तोगी के यहां एक कार्यक्रम था। तेज आवाज में साउंड बज रहा था। कार्यक्रम के चलते सड़क पर मेज रखी हुई थी, जिससे वह अपना ऑटो नहीं खड़ा कर पा रहा था। इसी बात को लेकर उसने नीरज से मेज हटाने को कहा। आरोप है कि इतना कहते ही नीरज, धीरज और उनके दो अन्य साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुरानी बातों को लेकर पड़ोसियों ने पीटा, केस जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर फट गया पुलिस ने रिपोर्ट दर...