मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मोतीपुर। एनएच 27 पर पंचरुखी मोड़ के समीप सोमवार को ऑटो को बचाने में ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गोरखपुर निवासी याकूब अली (31) जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद आवागवन बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। थानेदार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...