रामगढ़, मई 18 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि। चितरपुर गोला मार्ग के सिकनी मोड़ के समीप रविवार शाम यात्रियों से भरी एक ऑटो को टैंकर ने चपेट में ले लिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। प्रदीप कुमार, उम्र (16 साल )पिता सुभाष चंद्र महतो, पूरबडीह, गोला बुरी तरह घायल हो गया। वह 10वीँ का स्टूडेंट है। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर रजरप्पा पुलिस मौके पर पंहुची और घायलों को ईलाज के लिए सादर अस्पताल रामगढ़ भेजा। जबकि दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लेती आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...