हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर। मौदहा कोतवाली के सिजनौडा गांव के पास मंगलवार सुबह सवारियों से भरी ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। इससे दो शिक्षिकाओं सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को सीएचसी मौदहा लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। मौदहा कस्बे से सवारियां बैठाकर एक थ्री शीटर ऑटो बांदा की ओर चला था। इसमें कुल आठ सवारियां ठूंस-ठूंसकर भरी गई थीं। ऑटो मौदहा-कपसा मार्ग के चंद्रावल नदी के पुल के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में ऑटो सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।घायलों में उर्दना गांव के परिषदीय स्कूल की दो शिक्षिकाएं कंचन देवी, पूजा यादव, चालक 28 वर्षीय रोहित निवासी टिकरी, 50 वर्षीय मशहर निवासी रोहारी, 70 वर्षीय रामकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.