आदित्यपुर, मार्च 28 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ पुलिस ने आदित्यपुर-2 निवासी पुलिसकर्मी के बेटे सूरज यादव उर्फ गोलू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या ऑटो के लालच में की गयी थी। आदित्यपुर के ही सुमित कुमार, अभिषेक तंतूबाई उर्फ खेटू एवं पिंटू दिग्गी उर्फ जोगी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को ईचागढ़ थाना में थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि सुमित कुमार का ऑटो फाइनेंसर ने जब्त कर लिया था। इसके बाद सूरज यादव के ऑटो को देखकर सुमित महतो के मन में लालच आ गया। योजना के तहत तीनों दोस्तों ने सूरज यादव को खाने-पीने के लिए गाजिया बराज बुलाया। वहां पहले उसे शराब पिलायी तथा बाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए तीनों ने शव को रात में ईचागढ़ के पातकुम पुल के नीचे करकरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.